लाइव न्यूज़ :

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए उत्तर प्रदेश के नेता

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:57 IST

Open in App

लखनऊ, सात नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सम्मेलन कक्ष में शुरू हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता ऑनलाइन शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दिल्‍ली में हो रही बैठक में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाक्टर दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत कई प्रमुख नेता डिजिटल माध्‍यम से बैठक से जुड़े हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दिल्‍ली गये हैं।

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से यह बैठक राज्‍य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बैठक में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो