लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस और बसपा समेत कई दलों के नेता व पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: October 23, 2021 12:29 IST

Open in App

लखनऊ, 23 अक्टूबर बिजनौर से चार बार विधायक रह चुके डॉ. इंद्रदेव सिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस और बसपा समेत विभिन्न दलों के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और संगठनों के पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दीक्षित के अनुसार बिजनौर के पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, नगीना (सुरक्षित) सीट से पूर्व विधायक सतीश कुमार, जालौन के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, हरदोई के कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र कुमार वर्मा, संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार चौधरी, हरदोई गोपामऊ की पूर्व प्रत्याशी मीना कुमारी, देवरिया के पथरदेवा से पूर्व बसपा प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि कासगंज नगर पालिका में तीन बार की चेयरमैन रहीं शशिलता चौहान, सहारनपुर के सुशील चौधरी, गौतमबुद्ध नगर के कुलदीप भाटी, जालौन के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य महेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के कानपुर के नेता रोहिता सक्‍सेना, जालौन के पूर्व लोकसभा प्रत्‍याशी गिरीश अवस्‍थी, बिजनौर से कांग्रेस नेता रोहित कुमार रवि और प्रधान संघ की अध्‍यक्ष व लखनऊ के अटारी ग्राम की प्रधान संयोगिता चौहान भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा