लाइव न्यूज़ :

यूपी: झांसी के इस गांव में 100 फीसदी हुआ टीकाकरण, बना जिले का दूसरा ऐसा गांव

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2021 09:15 IST

झांसी में खरैला दूसरा ऐसा गांव है जहां टीकाकरण 100 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इस गांव की जनसंख्या 568 है। इसमें 310 योग्य लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देझांसी जिले के दो गांव में कोरोना टीकाकरण 100 प्रतिशत तक पूरा हुआखरैला बना जिले का दूसरा ऐसा गांव, इससे पहले नोटा गांव में भी 100 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका हैयूपी में मंगलवार शाम तक कोरोना के 70 नए मामले सामने आए और 6 लोगों की मौत

लखनऊउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में खरैला दूसरा ऐसा गांव बन गया है जहां हर शख्स को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है। खरैला से पहले इसी जिले के नोटा गांव में टीकाकरण 100 प्रतिशत तक किया जा चुका है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसाार खरैला गांव में सभी योग्य 310 लोगों को कोविड-19 की पहली डोज लगाई जा चुकी है। ये गांव मोठ ब्लॉक में आता है और यहां की कुल जनसंख्या 568 है। इसमें से 310 लोग वैक्सीन लगवाने के योग्य थे और इन्हें टीका दिया जा चुका है।

टीका लेने वालों में 205 लोग 18 से 44 साल की उम्र के बीच के हैं। वहीं 105 लोग 45+ श्रेणी में आते हैं। गांव में जिन 310 लोगों को टीका लगाया गया है, इसमें 147 महिलाएं और 163 पुरुष हैं।

इस विशेष उपलब्धि पर जिले के डीएम आंद्रे वाम्सी ने कहा, 'हम पूरे गांव और सर्विलांस टीम सहित स्वास्थ्य विभाग को बधाई देते हैं। आशा और एएनएम कार्यकर्ता, पंचायत राज विभाग, रेवेन्यू विभाग और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं भी इसके लिए बधाई की पात्र हैं।'

वहीं, गांव की नई चुनी गई महिला प्रमुख संगीता यादव ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच ये बड़ा कदम है। 

यूपी में कोविड-19 के 70 नए मामले

इस बीच मंगलवार देर शाम तक उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत हो गई और 70 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22737 हो गई है। 

इस अवधि में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 70 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 11 नए मरीज प्रयागराज में मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस वक्त 1093 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 236546 नमूनों की जांच की गई। 

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनलखनऊउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद