लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जिले की खाप पंचायत ने महिलाओं के जींस पहनने पर लगाई पाबंदी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:59 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर(उप्र), 10 मार्च उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की एक खाप पंचायत ने महिलाओं के ‘जींस’ पहनने और पुरुषों के ‘शॉर्ट्स’ पहनने पर पाबंदी लगा दी है।

खाप ने कहा कि ये परिधान पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा हैं और महिलाओं को साड़ी, घाघरा तथा सलवार-कमीज जैसे पांरपरिक भारतीय वस्त्र पहनना चाहिए।

राजपूत समुदाय की पंचायत ने यह चेतावनी भी दी है कि इस फतवे का जो लोग उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन्हें दंडित किया जाएगा और उन्हें बहिष्कृत किया जा सकता है।

चरथावल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पीपलशाह गांव में दो मार्च को यह पंचायत बुलाई गई थी।

खाप के फैसले की घोषणा करते हुए समुदाय के नेता एवं किसान संघ प्रमुख ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि महिलाओं के जींस पहनने और पुरुषों के शार्ट्स पहनने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि ये परिधान पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें (महिलाओं को) साड़ी, घाघरा और सलवार-कमीज जैसे पारंपरिक परिधान पहनने चाहिए।’’

सिंह ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करते जो कोई भी पाया जाएगा, उसे दंडित किया जाएगा और समुदाय से उसे बहिष्कृत कर दिया जाएगा।

खाप पंचायत ने उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों में अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने के राज्य सरकार के फैसले का भी विरोध किया।

सिंह ने कहा कि खाप ने इस फैसले पर चिंता प्रकट की और इसकी निंदा की है।

राज्य सरकार ने पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण की अपनी नीति की घोषणा पिछले महीने की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू