लाइव न्यूज़ :

यूपी के बाद कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की मांग, सीएम येदियुरप्पा बोले-आलाकमान पर विश्वास, मुझे कोई भ्रम नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 15:37 IST

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि जब तक दिल्ली में आलाकमान को मुझ पर यकीन है तब तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगा। राज्य के विकास के लिए दिन और रात काम करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देमैं इससे सहमत नहीं हूं कि कोई विकल्प नहीं है।मैं किसी की भी आलोचना नहीं करूंगा।सत्तारूढ़ भाजपा में येदियुरप्पा को हटाने के लिए दबाव डालने की कोशिशें चल रही हैं।

बेंगलुरुः कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव को लेकर चली रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि जब तक भाजपा आलाकमान को उन पर भरोसा है तब तक वह शीर्ष पद पर बने रहेंगे और उन्हें इस बारे में कोई भ्रम नहीं है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह इस बात से सहमत नहीं कि प्रदेश भाजपा में उनका स्थान लेने वाला कोई नेता नहीं है। येदियुरप्पा ने उन्हें हटाने की कोशिशों पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जब तक दिल्ली में आलाकमान को मुझ पर यकीन है तब तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगा। जिस दिन वे कहेंगे कि वे मुझे नहीं चाहते तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और राज्य के विकास के लिए दिन और रात काम करूंगा।’’

मैं किसी की भी आलोचना नहीं करूंगाः येदियुरप्पा

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने (आलाकमान) मुझे एक अवसर दिया है, मैं अपनी क्षमताओं से बढ़कर कुछ अच्छा करने के लिए इस मौके का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा हूं। बाकी आलाकमान पर है।’’ ‘‘वैकल्पिक नेतृत्व’’ के एक सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं किसी की भी आलोचना नहीं करूंगा। मैं इससे सहमत नहीं हूं कि कोई विकल्प नहीं है।

राज्य तथा देश में हमेशा विकल्प रहेगा तो मैं इससे सहमत नहीं हूं कि कर्नाटक में मेरी जगह लेने के लिए कोई नहीं है लेकिन जब तक आलाकमान का मुझ पर भरोसा है तब तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगा।’’ यह संभवत: पहली बार है जब 78 वर्षीय नेता ने नेतृत्व में बदलाव और प्रदेश भाजपा में उनके स्थान पर कोई और नेता आने की अटकलों के बाद इस पर विस्तार से बात की है।

कुछ विधायकों की राय आलाकमान के सामने रखी

कुछ समय से अटकलें लगायी जा रही हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा में येदियुरप्पा को हटाने के लिए दबाव डालने की कोशिशें चल रही हैं। राज्य के पर्यटन मंत्री सी पी योगीश्वर और हुब्बली-धारवाड़ पश्चिम से विधायक अरविंद बेल्लाद हाल ही में दिल्ली गए थे और ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने येदियुरप्पा के काम करने के तरीके के खिलाफ कुछ विधायकों की राय आलाकमान के सामने रखी तथा उनसे मुख्यमंत्री पर लगाम लगाने का अनुरोध किया। इसके बाद से इन अटकलों को बल मिल गया।

येदियुरप्पा अपना कार्यकाल पूरा करेंगे

हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नेतृत्व में बदलाव से इनकार कर दिया था और कहा था कि येदियुरप्पा अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। येदियुरप्पा के बेटे और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बी वाई विजेंद्र हाल ही में दिल्ली गए।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की तथा ऐसा बताया गया कि उन्होंने असंतुष्ट विधायकों पर लगाम लगाने का अनुरोध किया। इससे पहले भी ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा आलाकमान येदियुरप्पा की बढ़ती उम्र को देखते हुए आने वाले दिनों में कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर विचार कर रहा है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया