लाइव न्यूज़ :

हर ओर कैश ही कैश|! कानपुर में इत्र कारोबारी के घर छापा, बरामद हुए 150 करोड़ रुपये से अधिक नकद, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: December 24, 2021 17:24 IST

कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन के घर छामेपारी के बाद हैरान करने वाले दृश्य सामने आए हैं। कारोबारी के घर गुरुवार को छापा मारा गया था और 24 घंटे से भी अधिक समय में 150 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर के कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी में 150 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद।गुरुवार को शुरू हुई कार्रवाई शुक्रवार भी जारी रही और एसबीआई के अधिकारियों की मदद से नोट गिने जा रहे हैं। पीयूष जैन दरअसल अखिलेश यादव के भी करीबी माने जाते हैं और समाजवादी इत्र लॉन्च किया था।

कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी में 150 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया है। ये छापेमारी गुरुवार को की गई थी और 24 घंटे बाद शुक्रवार को भी ये जारी रहा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने यह जानकारी दी।

विवेक जौहरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि सीबीआईसी के इतिहास में ये सबसे बड़ी बरामदगी है। इस बीच कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें घर में दो बड़े अलमारी में नोटों के बंडल नजर आ रहे हैं। ये बंडल पेपर में लपेटकर रखे गए थे और उस पर पीले रंग की टेप चिपकाई गई थी।

बता दें कि पीयूष जैन अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं और उन्होंने ही पिछले दिनों समाजवादी इत्र लॉन्च किया था।

यूपी, गुजरात और मुंबई में छापेमारी

जीएसटी इंटेलिजेंस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश, गुजरात और मुंबई में त्रिमूर्ति फ्रैगेंस की फैक्ट्री और गोदामों में छापेमारी की थी। यह कंपनी यूपी के कानपुर में शिखर पान मसाला और अन्य सुगंधित तंबाकू उत्पाद बनाती है। इसके अलावा कानपुर में एक ट्रांसपोर्टर- मेसर्स गणपति रोड कैरियर्स के स्वामित्व वाले कार्यालयों और गोदामों पर भी छापे मारे गए। इसके बाद कार्रवाई पीयूष जैन के परिसर की ओर स्थानांतरित हो गई।

जीएसटी विभाग ने बयान में कहा, 'खुफिया इनपुट के आधार पर ओडोकेम इंडस्ट्रीज के भागीदारों के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली गई, जो परफ्यूमरी कंपाउंड की सप्लाई करते हैं।'

बयान में कहा गया, 'आवासीय परिसरों में तलाशी के दौरान कागज में लिपटी भारी मात्रा में नकदी मिली है। भारतीय स्टेट बैंक (कानपुर) के अधिकारियों की मदद से नकदी की गिनती की जा रही जो 24 दिसंबर की शाम तक जारी रह सकता है।'

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश समाचारजीएसटीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos