लाइव न्यूज़ :

मोदी-योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश बढ़ रहा है तरक्की की राह पर : गोयल

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:19 IST

Open in App

गाजियाबाद, 19 दिसंबर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को समय की जरूरत बताते हुये केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2017 में प्रदेश को एक ईमानदार सरकार मिली, जिसकी बदौलत प्रदेश तरक्की की राह पर बढ़ रहा है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘ केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकारें समय की सबसे बडी आवश्यकता हैं। उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनाव से पहले राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।’’

गोयल ने कहा कि व्यापारी, उद्यमी पलायन करने के लिए विवश था और 2017 के चुनाव के बाद प्रदेश को ईमानदार सरकार दिए जाने का नतीजा ये है कि प्रदेश विकास की राह पर बढ रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘काशी विश्वनाथ मंदिर का सपना सदियों पुराना था। इसी तरह से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने ये भी पुराना सपना था, जो कि साकार होने की दिशा में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में जो विकास हो रहा है, वह प्रदेश के कारोबारी,उद्यमियों और सहयोग की देन है। यदि समाज का योगदान न होता, तो प्रदेश विकास की राह में बढने वाला नहीं था।’’

उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब राज्य में दो करोड 60 लाख आवास की सुविधा उपलब्ध करायी गई । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा घरेलू गैस एवं एक करोड़ से ज्यादा बिजली के कनेक्शन में दिए जा चुके हैं और 30 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गाजियाबाद में आयोजित विराट वैश्य महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे।गोयल ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्यमियों का कारोबार तभी आगे बढता है, जब कानून व्यवस्था बेहतर हो और आज इसी का नतीजा ये है कि उत्तर प्रदेश कारोबार सरल करने के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां