लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: जींस नहीं पहनने पर पति ने दिया तीन तलाक, फिर खुद को लगाई आग

By स्वाति सिंह | Updated: December 23, 2020 19:53 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने जींस पहनने और डांस करने से मना कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मेरठ में जींस नहीं पहनने और डांस नहीं करने पर युवक ने पत्नी को तलाक दे दिया। मंगलवार रात को आरोपी पति अपनी पत्नी के मायके पहुंचा और यहां खुद पर तेल डालकर आग लगा लीइस दौरान परिवार के सदस्यों ने युवक को बचाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जींस नहीं पहनने और डांस नहीं करने पर युवक ने पत्नी को तलाक दे दिया। यही नहीं, मंगलवार रात को आरोपी पति अपनी पत्नी के मायके पहुंचा और यहां खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने युवक को बचाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। फिलहाल युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

यह मामला लिसाड़ी गेट के न्यू इस्लामनगर का है, यहां के निवासी अमीरूद्दीन ने बेटी महजबी का निकाह आठ साल पहले हापुड़ के पिलखुवा निवासी अनस के साथ की थी। अनस दिल्ली में नौकरी करता है। पिछले कुछ माह से लगातार महजबी को उसका पति परेशान कर रहा था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि पति जींस पहनने और डांस करने व गाना गाने का दबाव बनाता है। इसी बात को लेकर विवाद है।

 महिला ने पंचायत में अपनी बात रखी, लेकिन समझौता नहीं हुआ। दो दिन पहले आरोपी अनस ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। अमीरूद्दीन ने बताया कि मंगलवार रात को अनस उनके घर पर पहुंचा और वहां खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। इसके बाद आरोपी ने घर की ओर दौड़ लगा दी। परिवार के लोगों ने पानी और कपड़ा डालकर अनस की आग बुझा दी। 

इस दौरान अनस बस मामूली रूप से जला था। इसके बाद आरोपी को पिटाई कर पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस को अनस दिया गया और पूरा मामला बताया गया। अमीरूद्दीन की ओर से तमाम आरोप लगाकर शिकायत पुलिस को दी गई। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिली है और इसी के आधार पर कार्रवाई होगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है