लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:10 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जून उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के अंत में राज्य के अनेक हिस्सों में मानसूनपूर्व वर्षा होने की संभावना है।

आंचलिक मौसम केंद्र की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आगामी 11 जून से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के अधिकतर इलाकों में तथा पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, 12 जून को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

हालांकि, मौसम में तब्दीली का सिलसिला 10 जून से ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई। इस अवधि में महराजगंज जिले के निचलौल में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा महराजगंज में सात, त्रिमोहानी घाट (महराजगंज) में पांच, पट्टी (प्रतापगढ़), गोंडा तथा सलेमपुर में दो-दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के आगरा तथा मेरठ मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस अवधि में झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे