लाइव न्यूज़ :

हाथरस रेप केसः राहुल जी के साथ हाथापाई, धक्का-मुक्की, यह ठीक नहीं, राउत बोले-  'बेटी बचाओ' नारा देने का अधिकार नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 1, 2020 19:28 IST

संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाथरस के रास्ते पर रोका गया। राहुल गांधी को पुलिस ने धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया है। मैंने देखा है, रोका जा सकता है परन्तु जिस तरह से राहुल जी के साथ हाथापाई हुई, धक्का-मुक्की हुई, यह ठीक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हाथरस जैसी घटनाएं महाराष्ट्र में सहन नहीं की जाएंगी। सांसद ने कहा कि हाथरस में पीड़ित लड़की का रेप हुआ, हत्या की कोशिश हुई, बाद में उसकी मौत हुई।अगर आप पीड़िता की आवाज़ नहीं सुन पाते, उसके परिवार की आवाज़ दबाना चाहते हैं तो आपको 'बेटी बचाओ' नारा देने का अधिकार नहीं है।

मुंबईः शिवसेना ने योगी सरकार पर हमला बोला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हाथरस जैसी घटनाएं महाराष्ट्र में सहन नहीं की जाएंगी। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी हमला बोला।

संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाथरस के रास्ते पर रोका गया। राहुल गांधी को पुलिस ने धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया है। मैंने देखा है, रोका जा सकता है परन्तु जिस तरह से राहुल जी के साथ हाथापाई हुई, धक्का-मुक्की हुई, यह ठीक नहीं है।

सांसद ने कहा कि हाथरस में पीड़ित लड़की का रेप हुआ, हत्या की कोशिश हुई, बाद में उसकी मौत हुई। उसका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया। पुलिस ने उसे बेरहमी से जलाया। अगर आप पीड़िता की आवाज़ नहीं सुन पाते, उसके परिवार की आवाज़ दबाना चाहते हैं तो आपको 'बेटी बचाओ' नारा देने का अधिकार नहीं है।

हाथरस जैसी घटनाएं महाराष्ट्र में सहन नहीं की जाएंगीः उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में हाथरस जैसी घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा और जो महिलाओं के विरुद्ध अपराध में संलिप्त होंगे, उनसे कठोरता से निपटा जाएगा। उत्तर प्रदेश की हाथरस की 19 वर्षीय दलित युवती के साथ 14 सितंबर को चार व्यक्तियों ने बलात्कार किया था और मंगलवार को उसकी मौत हो गई थी। इसे लेकर देशभर में गुस्सा है। इसी बीच ठाकरे का बयान आया है। ठाकरे ने नव गठित मीरा-भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय का ऑनलाइन उद्धाटन करते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, " जब इस जैसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में होती हैं, तो हम आमतौर पर कुछ समय के लिए इस पर चर्चा करते हैं और फिर भूल जाते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसी घटनाएं होने नहीं दी जाएंगी।" मुख्यमंत्री ने कहा, " हाथरस-जैसी घटनाएं महाराष्ट्र में कभी सहन नहीं की जाएंगी। उत्पीड़न और छेड़छाड़ समेत महिलाओं के विरुद्ध किसी भी तरह के अपराध से कठोरता से निपटा जाएगा।"

उन्होंने बताया कि पुलिस का डर होना चाहिए और उन्हें क्षेत्र में ऐसी आपराधिक गतिविधियों को कुचल देना चाहिए। ठाकरे ने कहा, " पुलिस व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि भले ही कहीं पुलिस कर्मी मौजूद नहीं हो, वे दिख नहीं रहे हों, तो भी लोगों को सुरक्षित महसूस होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि मीरा भायंदर और वसई विरार के लिए अलग पुलिस आयुक्तालय की आवश्यक्ता लंबे समय से थी। 

फरीदाबाद में बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में आठ वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात में हुई इस घटना के बाद बच्ची को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसीपी धारणा यादव ने बताया कि पुलिस को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान से सूचना मिली थी कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

उन्होंने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद इलाके के एसएचओ, एसीपी और महिला जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बच्ची का तुरंत मेडिकल कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केवल आधे घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी यादव ने बताया कि आरोपी बच्ची का पड़ोसी है और मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना फरीदाबाद के एक कालोनी में बुधवार रात में हुई। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बच्ची अपने माता-पिता से अलग सो रही थी।

इनपुट भाषा

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथसंजय राउतउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारUddhav Thackeray Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल