लाइव न्यूज़ :

हाथरस: गैंगरेप पीड़िता का देर रात पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार, कांग्रेस ने कहा- निर्दयता की हद है ये

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2020 08:05 IST

हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के अंतिम संस्कार को लेकर यूपी पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। ऐसे आरोप लग रहे हैं पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार कराया जबकि परिजन शव को पहले घर ले जाना चाहते थे। कांग्रेस ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस गैंगरेप पीड़िता के 'जबरन' अंतिम संस्कार किए जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवालआम आदमी पार्टी ने भी बोला हल्ला, कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने निर्दयता की सारी सीमाएं तोड़ दी है

उत्तर प्रदेश के हाथरस की गैंगरेप पीड़िता का मंगलवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि अंतिम संस्कार बलपूर्वक किया गया। परिवार ने ये आरोप भी लगाया है कि वह बेटी के शव को आखिरी बार घर लाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं करने दिया। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हल्ला बोला है।

यूपी कांग्रेस ने इसे निर्दयता करार दिया है। यूपी कांग्रेस की ओर से बुधवार तड़के करीब 3 बजे ट्वीट किया गया, 'निर्दयता की हद है ये। जिस समय सरकार को संवेदनशील होना चाहिए उस समय सरकार ने निर्दयता की सारी सीमाएं तोड़ दी।' वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी अंतिम संस्‍कार का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर डाला है।

बता दें कि बर्बर सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 19 साल की युवती की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई थी। इसके बाद से कई जगहों पर कल विरोध प्रदर्शन होते रहे।

इस दलित लड़की के साथ 14 सितंबर को चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान उसके साथ की गई क्रूरता के कारण पहले उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहद नाजुक हालत में, रीढ़ की हड्डी में चोट, पैरों और हाथों में लकवा और कटी हुई जीभ के साथ दिल्ली के अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था।

युवती की मौत की खबर मिलते ही सफदरजंग अस्पताल के बाहर, विजय चौक पर और हाथरस में प्रदर्शन शुरू हो गए। राजनीति, खेल, फिल्म, जगत से लेकर आम लोग भी ट्विटर सहित तमाम मंचों पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी, बीएसपी, आम आदमी पार्टी, भीम आर्मी जैसे समेत तमाम राजनीतिक दल और संगठन यूपी में बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं।

बता दें कि पीड़िता का शव मंगलवार देर रात करीब 12.45 बजे उसके गांव पहुंचा जहां उसका करीब 3 बजे आननफान में अंतिम संस्कार कराया गया। इस बीच लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशगैंगरेपup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है