लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश ने पिछले चार वर्षों में निवेश बढ़ाने में उल्लेखनीय प्रयास किए : मोदी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यह कहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की कि उत्तर प्रदेश ने पिछले चार वर्ष में निवेश बढ़ाने और व्यवसाय की सुगमता को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।

प्रधानमंत्री ने योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट में यह बात कही जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना महामारी के बावजूद उत्तर प्रदेश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने एक मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावे का हवाला देते हुए यह बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा गलियारे के ‘‘अलीगढ़ नोड’’ की नींव रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ने पिछले चार वर्षों के दौरान निवेश बढ़ाने और व्यवसाय की सुगमता को सुधारने में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि छोटे शहर और ग्रामीण इलाके भी इन उपलब्धियों के साक्षी बन रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?