लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः हमीरपुर में शराबी पिता ने जवान बेटी के साथ की ऐसी हैवानियत, सुनकर उड़ जाएंगे होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2020 21:34 IST

मौदहा कस्बे के कुम्हरौड़ा मोहल्ला (श्यामनगर) तिंदुही रोड पर शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे राजमिस्त्री का काम करने वाले रमेश प्रजापति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी अनिता (22) की हत्या कर दी और बाद में तमंचा लहराकर मुहल्ले में दहशत फैलाता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को पहले यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में तमंचा लहराकर दहशत फैला रहा है। दूसरी सूचना मिली कि रमेश की बेटी का शव उसके घर में पड़ा है। उसकी किसी ने हत्या कर दी है।पुलिस ने रमेश को पकड़ लिया और पूछताछ की तो उसने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया है।

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया, "मौदहा कस्बे के कुम्हरौड़ा मोहल्ला (श्यामनगर) तिंदुही रोड पर शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे राजमिस्त्री का काम करने वाले रमेश प्रजापति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी अनिता (22) की हत्या कर दी और बाद में तमंचा लहराकर मुहल्ले में दहशत फैलाता रहा।

मृतका के गले और सिर पर कुल्हाड़ी मारने के घाव पाए गए हैं।" उन्होंने बताया कि "पुलिस को पहले यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में तमंचा लहराकर दहशत फैला रहा है। फिर कुछ देर बाद दूसरी सूचना मिली कि रमेश की बेटी का शव उसके घर में पड़ा है। उसकी किसी ने हत्या कर दी है।"

सिंह ने बताया कि "मौके पर गयी पुलिस ने रमेश को पकड़ लिया और पूछताछ की तो उसने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया है। उसे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, तमंचा व एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।" उन्होंने बताया कि "घटना के समय मृतका की मां बिट्टन खेत में चारा काटने गयी थी और उसका छोटा भाई सुनील मवेशी चरा रहा था।

घटना के वक्त घर में बाप और बेटी मौजूद थे ।" सिंह ने बताया कि "बेटी की हत्या के बाद रमेश अपने एक पड़ोसी के घर गया था और उससे कहा कि उसकी बेटी की किसी ने हत्या कर दी है। जब पड़ोसी उसके घर देखने गया तो तमंचा लगाकर उसे ही बांधने की कोशिश की। किसी तरह वह छूट पाया और पुलिस को सूचना दी।

इस संबंध में रमेश के ससुर ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।" मौदहा की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौम्या पांडेय ने बताया कि "पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों