लाइव न्यूज़ :

कोरोना टेस्ट के दाम घटे, यूपी में RT-PCR टेस्ट के लिए अब देने होंगे केवल 600 रुपये

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2020 08:19 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के लिए RT-PCR टेस्ट के दाम अब 1600 से रुपये से घटाकर 600 रुपये कर दिए हैं। इससे पहले सितंबर में भी राज्य में कोरोना टेस्ट के दाम घटाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के लिए RT-PCR टेस्ट के दाम कम किएमेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में 600 रुपये में कराए जा सकेंगे कोविड के लिए RT-PCR टेस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस टेस्ट के दाम कम कर दिए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को घोषणा की गई। यूपी सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब राज्य में कोविड-19 के लिए RT-PCR टेस्ट के दाम 600 रुपये होंगे। इससे पहले इस टेस्ट के लिए 1600 रुपये लगते थे। यूपी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (मेडिकल एजुकेशन) की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए।

नए आदेश के बाद कोविड-19 के लिए RT-PCR टेस्ट मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में 600 रुपये में कराए जा सकेंगे। साथ ही इस आदेश के बाद कैंसर और किडनी के टेस्ट भी 300 रुपये में कराए जा सकेंगे।

इससे पहले सितंबर में यूपी सरकार ने सभी लैब के लिए कोविड-19 टेस्ट के दाम 2500 रुपये घटाकर 1600 रुपये कर दिए थे। इसमें प्राइवेट लैब भी शामिल थे। बता दें कि हाल के दिनों में कई और राज्यों ने भी कोविड-19 के टेस्ट के दामों को कम किया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के अलावा किसी और राज्य ने इस घटाकर 600 रुपये तक नहीं किया है।

गौरतलब है कि यूपी में अभी भी 24,431 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। ये आंकड़ा 30 अक्टूबर तक का है। इसके अनुसार राज्य में अब तक 4,48,664 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, 7007 लोगों की जान कोरोना से राज्य में जा चुकी है। राज्य में कोरोना से ठीक होने की दर अभी 93.45 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया