कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए, UP, बिहार और MP में नए गवर्नर, आनंदीबेन पटेल यूपी और फागू चौहान बिहार के महामहिम

By स्वाति सिंह | Published: July 20, 2019 01:21 PM2019-07-20T13:21:57+5:302019-07-20T13:24:01+5:30

राम नाईक यूपी के राज्यपाल पद पर थे। इसमें सबसे बड़ा नाम आनंदीबेन पटेल का है, जो अब मध्य प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी। इससे पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थी। इसके अलावा जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल और रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

Uttar Pradesh Governor Ram Naik resigns, Anandiben Patel becomes new governor | कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए, UP, बिहार और MP में नए गवर्नर, आनंदीबेन पटेल यूपी और फागू चौहान बिहार के महामहिम

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

Highlightsबिहार के राज्यपाल के रूप में फागू चौहान लाल जी टंडन की जगह लेंगे। जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र सरकार की सहमति से 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति हुई है।

इससे पहले राम नाइक यूपी के राज्यपाल पद पर थे। इसमें सबसे बड़ा नाम आनंदीबेन पटेल का है, जो अब मध्य प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी। इससे पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थी। इसके अलावा जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल और रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकार ने शनिवार को दो राज्यपालों का तबादला कर दिया, जबकि कुछ राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किए। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नगा वार्ता के पूर्व वार्ताकार आर एन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। प्रख्यात वकील और जनता दल के पूर्व सांसद जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इधर, बिहार के राज्यपाल के रूप में फागू चौहान लालजी टंडन की जगह लेंगे। जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इनके अलावा आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 जगदीप धनकड़ केशरी नाथ त्रिपाठी की जगह लेंगे। नगालैंड के नए राज्यपाल आर एन रवि पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य की जगह लेंगे। छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता और केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। वह कप्तान सिंह सोंलकी की जगह लेंगे।

बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।  नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जो वे अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करते हैं।

Web Title: Uttar Pradesh Governor Ram Naik resigns, Anandiben Patel becomes new governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे