लाइव न्यूज़ :

उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मौलाना सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 14:48 IST

Open in App

लखनऊ, 25 नवम्बर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर बुधवार को दुःख व्यक्त किया।

राज्यपाल ने शोक सन्देश में कहा कि मौलाना कल्बे सादिक का सभी धर्मों के प्रति गहरा लगाव था और उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी मौलाना सादिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।

उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट में कहा,‘‘ ऑल-इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मशहूर शिया आलिम-ए-दीन मौलाना कल्बे सादिक की लम्बी बीमारी के बाद निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व देश-दुनिया में उनके सभी जानने-मानने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।''

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मौलाना सादिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात निधन हो गया था। वह 83 वर्ष के थे।

मौलाना सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने मंगलवार रात बताया था कि उनके पिता ने लखनऊ के एरा अस्पताल में रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली।

कैंसर, निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह