लाइव न्यूज़ :

गंगा में बहती मिली नवजात बच्ची का भरण-पोषण करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:50 IST

Open in App

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 16 जून गाजीपुर जिले में गंगा नदी में बहती हुई मिली नवजात कन्या का भरण-पोषण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार सरकार करेगी।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों संग अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल जाना और बताया कि बच्ची का भरण-पोषण सरकार करेगी।

गाजीपुर में गंगा नदी के ददरी घाट पर मंगलवार को मल्लाह गल्लू चौधरी ने बहता हुआ एक लकड़ी का डिब्बा देखा और तत्काल उसे बाहर निकाला। डिब्बा खोलने पर उसमें एक नवजात बच्ची मिली, साथ ही उसमें अगरबत्ती, माँ दुर्गा की मूर्ति और जन्म कुंडली के साथ एक पर्ची रखी थी। उस पर्ची पर लिखा हुआ था, "माँ गंगा को समर्पित, गंगा की बेटी।"

यह सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस गुल्लू चौधरी से बच्ची को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया।

जिलाधिकारी ने मल्लाह गुल्लू चौधरी से भेंट कर उस बच्ची की जान बचाने के लिए उन्हें बधाई दी। चौधरी ने बच्ची को पालने की इच्छा जतायी थी। कलेक्टर ने इस काम के लिए चौधरी की सराहना की और उसे एक नयी नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल