लाइव न्यूज़ :

गायों की तत्काल चिकित्सा सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी : चौ. लक्ष्मीनारायण

By भाषा | Updated: November 14, 2021 23:18 IST

Open in App

मथुरा, 14 नवम्बर । उत्तर प्रदेश के दुग्ध पालन, पशुपालन एवं मत्स्य विकास मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा है कि राज्य सरकार गायों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही पुलिस की आपातकालीन सेवा (डायल 112) के समान ही अभिनव एंबुलेंस सेवा शुरु करने जा रही है। इस सेवा को शुरू करने के लिए 515 एंबुलेंस तैयार कर ली गई हैं।

संवाददाताओं से वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विशेष तौर पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह सेवा प्रारंभ की जा रही है तथा प्रत्येक एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक और पशु चिकित्सा स्टाफ के दो सदस्य तैनात रहेगें।

उन्होंने बताया कि यह सेवा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी तथा इसके लिए लखनऊ में एक कॉल सेन्टर बनाया जा रहा है। उनके अनुसार इस सेवा के लिए जो भी कॉल करेगा उसके पास 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंच जाएगी तथा इस सेवा को अगले माह शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि इसके अलावा गाय के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत पशुपालकों को तीन बार मुफ्त गर्भाधान कराने की सुविधा दी जाएगी और गाय के शत-प्रतिशत गर्भाधान को सुनिश्चित करने वाली अत्याधुनिक एंब्रियो ट्रांसप्लाण्ट तकनीकी को भी अमल लाए जाने की तैयारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे