लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की बनाएगी : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:22 IST

Open in App

लखनऊ, 26 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर (5000 अरब डॉलर)बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ जुड़कर उनकी सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर (1000 अरब डॉलर) की बनाएगी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को डिजिटल माध्‍यम से ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा,‘‘विगत चार वर्षों में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ है और हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है।''

उन्‍होंने कहा,‘‘ वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठें स्थान पर थी जबकि वर्तमान में यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह उपलब्धि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा मार्च 2017 में सत्ता ग्रहण करने के बाद लगातार किए गए प्रयास से प्राप्त हुई है।''

उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष का कालखंड अत्यन्त चुनौतीपूर्ण रहा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस अवधि में अर्जित की गई सफलता पूरे विश्व को आश्चर्य में डालने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भूमि अत्यन्त उर्वरा है, यहां पर्याप्त जल संसाधन हैं और इसके दृष्टिगत कृषि और किसानों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार द्वारा कार्य किया गया।

योगी ने कहा कि कृषि उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की नीति बनाकर इसे लागू किया गया और दशकों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण किया गया।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत चार वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान सहित सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि 40 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए और लाखों घरों का विद्युतीकरण किया गया।

उन्‍होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?