लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के सुझावों को लागू करेगी उत्तर प्रदेश सरकार: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: July 16, 2019 00:20 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास के लिए नीति आयोग के सुझावों को लागू करेगी।

Open in App

लखनऊ, 15 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास के लिए नीति आयोग के सुझावों को लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में नीति आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सूबे के विकास में आयोग के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास के लिए नीति आयोग के सुझावों को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाए कि राज्य का हर आकांक्षी जिला देश में उच्च स्थान प्राप्त करे।

उन्होंने आकांक्षी जनपदों से सम्बन्धित डेटा समय से फीड किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के कार्यों की विशेष समीक्षा की और निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। आकांक्षी जनपदों की प्रगति के आकलन के लिए तैयार डैशबोर्ड का प्रयोग राज्य के अन्य जनपदों से रियल टाइम डाटा प्राप्त कर उनकी प्रगति के आकलन के लिए किए जाने के नीति आयोग के सुझाव का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आकांक्षात्मक जनपदों हेतु नामित केन्द्र और राज्य के प्रभारी अधिकारियों में बेहतर सामंजस्य के लिए उनकी बैठक कराने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान नीति आयोग के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के आकांक्षात्मक जनपदों के विकास के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण के दौरान प्रदेश में आकांक्षात्मक जनपदों की प्रगति की सराहना करते हुए नीति आयोग द्वारा बताया गया कि आकांक्षात्मक जनपदों का विकास कार्यक्रम लागू किए जाने के बाद पिछले लगभग एक वर्ष में प्रदेश के चिन्हित आठ आकांक्षात्मक जनपदों (बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, फतेहपुर, चित्रकूट, चन्दौली) में व्यापक सुधार हुआ है।

इस दौरान प्रदेश के सभी आकांक्षात्मक जनपदों में औसतन 33 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है, जबकि बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जैसे जनपदों में 50 प्रतिशत से अधिक सुधार हुआ है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया