लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार 25 दिसंबर को विद्यार्थियों में वितरित करेगी मुफ्त स्मार्ट फोन और टैबलेट

By भाषा | Updated: December 20, 2021 12:44 IST

Open in App

लखनऊ, 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती) को विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करेंगे।

योगी पहले चरण में लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में अंतिम वर्ष के एक लाख युवाओं को मुफ्त मोबाइल और टैबलेट देंगे। कार्यक्रम में राज्य के हर जिले से बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं शामिल होंगे।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने तकनीकी रूप से अद्यतन करने के लिए एक करोड़ युवाओं को मुफ्त स्मार्ट मोबाइल फोन और टैबलेट देने की घोषणा की है। इसके तहत पहले चरण में 25 दिसंबर को 60 हजार मोबाइल फोन और 40 हजार टैबलेट का वितरण करेंगे।

बयान के मुताबिक पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और कौशल विकास आदि पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।

आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि ‘डिजि शक्ति’ पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण हो चुका है। अभी भी विद्यार्थियों का पंजीकरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने लावा, सैमसंग और एस्सर जैसी नामचीन कंपनियों को मोबाइल फोन और टैबलेट की आपूर्ति के लिए आर्डर दिया है जिनकी आपूर्ति 24 दिसंबर से पहले शुरू हो हो जाएगी।

बयान के अनुसार पहले चरण में मोबाइल और टैबलेट के लिए करीब 2,035 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया गया है। इस राशि से 10,740 रुपये की दर से साढ़े 10 लाख मोबाइल फोन और 12,606 रुपये की दर से 7.20 लाख टैबलेट खरीदे गए हैं जिनकी आपूर्ति कंपनियां जल्द कर देंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह