लाइव न्यूज़ :

श्रृंग्वेरपुर धाम में छह लेन का सेतु बनाएगी उत्तर प्रदेश सरकारः केशव प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:33 IST

Open in App

प्रयागराज, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या से चित्रकूट धाम तक राम वन गमन मार्ग परियोजना के अंतर्गत प्रयागराज जिले के श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा नदी पर छह लेन का सेतु बनाएगी। यह घोषणा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को यहां की।

यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मौर्य ने बताया कि राम वन गमन मार्ग सरकार का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ है और इस परियोजना के तहत श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा नदी पर 1200 मीटर लंबा छह लेन का पुल बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राम वन गमन मार्ग मोहनगंज से प्रारंभ होकर चित्रकूट के निकट रायपुरा तक है और इसकी कुल लंबाई 132 किलोमीटर है और परियोजना की लागत लगभग 3300 करोड़ रुपये है।

मौर्य ने बताया कि राम वन गमन मार्ग में ऐसे 44 स्थलों का चयन किया गया है जहां भगवान राम ने वनवास के दौरान विश्राम किया था। इसमें मोहनगंज से जेठवारा-श्रृंग्वेरपुर-मूरतगंज-महेवाघाट-राजापुर से चित्रकूट तक की लंबाई 132 किलोमीटर है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से देश-विदेश से आने वाले राम भक्त अयोध्या से लेकर चित्रकूट तक के रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्थलों को देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि राम वन गमन मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थलों में मणि पर्वत, सूर्य कुंड, श्रृंग्वेरपुर, सीताकुंड, भरद्वाज आश्रम, अक्षयवट, सीता रसोई, सीता पहाड़ी, हनुमान मंदिर, दशरथ कुंड, वाल्मीकि आश्रम, कामदगिरि पर्वत, भरतकूप, स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल