लाइव न्यूज़ :

छह महीने में हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य की सीमा निर्दिष्ट करे उत्तर प्रदेश सरकार : एनजीटी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को छह महीने में हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य की सीमा निर्दिष्ट करते हुए अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की पीठ ने कहा कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्थिति रिपोर्ट पेश कर दी गई है कि इस दिशा में कदम उठाए गए हैं और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के समक्ष मामला विचार के लिये लंबित है।

पीठ ने कहा, ''राज्य के वकील द्वारा यह कहा गया है कि महामारी के कारण देरी हुई है और युक्तिकरण समिति के अब तीन महीने के भीतर अपना काम पूरा करने की संभावना है। उसके बाद राज्य सरकार तीन महीने के भीतर अंतिम अधिसूचना जारी करेगी।''

पीठ ने कहा, ''हम मेरठ के आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देते हैं कि युक्तिकरण प्रक्रिया तीन महीने के भीतर पूरी हो और राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उसके बाद उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन और पर्यावरण) यह सुनिश्चित करें कि अगले तीन महीनों के भीतर आगे की कार्रवाई पूरी हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल