लाइव न्यूज़ :

उप्र सरकार हरित क्षेत्र के अतिक्रमण पर कड़ी नजर रखे : एनजीटी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह हरित क्षेत्रों के अतिक्रमण पर कड़ी नजर रखे और यह सुनिश्चित करे कि बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के भू-उपयोग में बदलाव न किया जाए।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य में संवंधित विकास प्राधिकरण मास्टर प्लान का पालन करें और इस संबंध में समय-समय पर रिपोर्ट दाखिल करते रहें।

पीठ ने कहा, “उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एसवीएस राठौर की अध्यक्षता वाली पर्यवेक्षण समिति को 30 जून 2021 तक की कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध करा सकते हैं जो अपने सुझाव प्राधिकरणों को दे सकते हैं या जरूरत समझने पर अधिकरण को भी रिपोर्ट भेज सकते हैं।”

अधिकरण मेरठ मास्टर प्लान 2021 का उल्लंघन कर पार्क और खुले स्थान के तौर पर चिन्हित जमीन को अवैध रूप से बेचे जाने और निर्माण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एनजीटी को बताया कि कुछ अवैध निर्माण गिराये गए हैं और प्राथिमकी भी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान