लाइव न्यूज़ :

मनीष गुप्ता की हत्या की सीबीआई जांच कराए उत्तर प्रदेश सरकार- मनीष सिसोदिया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:31 IST

Open in App

प्रयागराज, 30 सितंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई कथित हत्या की सीबीआई से जांच कराने और पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।

यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने कहा, “प्रदेश में जिस तरह से व्यापारियों की पुलिस द्वारा हत्या की जा रही है, इससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था के मामले में नहीं बल्कि खराब कानून व्यवस्था में नंबर एक है।”

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित नहीं है। वह एक शहर से दूसरे शहर व्यापार करने आता है तो पुलिस की मिलीभगत से उसकी हत्या कर दी जाती है और डीएम और एसएसपी मामले को रफा दफा करने के लिए पीड़ित परिवार को धमकाते हैं।”

सिसोदिया ने कहा, “इस जघन्य हत्याकांड की योगी सरकार कभी निष्पक्ष जांच नहीं करा सकती, इसलिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल