लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार हर तरह की जांच को तैयार- केशव

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:03 IST

Open in App

प्रयागराज, 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग पर मंगलवार को कहा कि सरकार इस मामले की हर तरह से जांच कराने के तैयार है।

यहां श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने आए मौर्य ने कहा,‘‘ अभी दो दिन पहले ही मैं महंत जी का आशीर्वाद लेने आया था.. मुझे पता नहीं था कि आज मुझे श्रद्धांजलि देने के लिए आना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले की जिस भी प्रकार की जांच की जरूरत पड़ेगी, सरकार वह जांच कराएगी और जो भी दोषी हैं, वे बचने नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि जांच की दृष्टि से पुलिस द्वारा या सीबीआई द्वारा, जो भी जांच जरूरी होगी, वह करायी जाएगी।

श्रीमठ बाघंबरी मठ पधारे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “जांच में जो भी आवश्यकता होगी, वह हम पूरा करेंगे.. किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होगी, इसकी जिम्मेदारी हमारी है।”

उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा संत समाज भी बहुत आहत है और जांच को लेकर संतों की जो भी मांग होगी, सरकार पूरा करेगी।

राज्य के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मांग पर कहा कि अखिलेश यादव राजनीति कर रहे हैं उनका यह पेशा है, लेकिन आज के इस मौके पर यह शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के हुए अभी चौबीस घंटे नहीं हुए हैं, लेकिन वह (अखिलेश) अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य कर रहे हैं। उन्हें महंत जी के पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर चले जाना चाहिए था।’’

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने श्रीमठ बांघमरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर की सांसद केशरीदेवी पटेल, नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया