लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय बाजार से टीकों की करोड़ों खुराकें खरीद सकती है उत्तर प्रदेश सरकार: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई उत्तर प्रदेश सरकार स्पूतनिक वी और मॉडर्ना तथा जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा तैयार टीकों समेत अंतरराष्ट्रीय कोविड-19 रोधी टीकों की बड़ी मात्रा में खुराकें खरीद सकती है। राज्य सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने भारी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये इस महीने की शुरुआत में चार करोड़ खुराकों के लिये वैश्विक निविदा आमंत्रित की थी।

उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव नवनीत सहगल ने निविदा के बारे में कहा कि बुधवार को निविदा पूर्व बैठक होगी और इसमें सभी हितधारक भाग ले सकते हैं।

सहगल ने कहा कि हालांकि केवल उन्हीं टीकों की खरीद का ऑर्डर दिया जाएगा, जिन्हें भारत सरकार मंजूरी दे चुकी है।

राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार बैठक में स्पूतनिक वी और मॉडर्ना तथा जॉनसन एंड जॉनसन टीकों के निर्माताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

रूस द्वारा विकसित स्पूतनिक वी एक मात्र विदेश निर्मित टीका है, जिसके आपात इस्तेमाल को भारत सरकार ने मंजूरी दी है।

हैदराबाद में स्थित डॉक्टर रेड्डीज लैब्स देश में स्पूतनिक वी के लिये विपणन कंपनी है और इन टीकों का स्थानीय स्तर पर अध्ययन किया जा चुका है। जबकि मॉडर्ना तथा जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों को भारत में मंजूरी नहीं मिली है।

मॉडर्ना ने मंजूरी के लिये भारत सरकार के समक्ष आवेदन नहीं किया है।

सहगल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों में लोगों को निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करेगी कि टीकों की खरीद में कोई बजटीय बाधा उत्पन्न न हो।

इन टीकों की प्राप्ति के समय के बारे में पूछे जाने पर सहगल ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश जल्द से जल्द अधिक से अधिक खुराकें प्राप्त करने की है।

बहरहाल, राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों ने कहा कि इस साल के अंत तक सभी चार करोड़ खुराकें प्राप्त हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे