लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार ने ओमीक्रोन को लेकर जारी किए दिशा निर्देश

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:57 IST

Open in App

लखनऊ, छह दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को सर्तकता व सावधानी बरतने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश में विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच करवाने के अलावा हर एक संक्रमित मरीज का जीनोम परीक्षण कराया जा रहा है।

एक बयान के मुताबिक दूसरे राज्यों में ओमीक्रोन के मामलों की पुष्टि होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की सीमाओं पर सर्तकता बरत रही है। साथ ही ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को और भी बेहतर करने पर जोर दे रही है।

बयान के मुताबिक ओमीक्रोन से निपटने के लिए चिकित्‍सीय व्‍यवस्‍थाओं को तेजी से बेहतर किया जा रहा है। प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएची) में 19 हजार बिस्तर और मेडिकल कॉलेजों में 55 हजारों अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को ओमीक्रोन के मद्देनजर अस्‍पतालों में व्‍यवस्‍थाओं को दुरुस्‍त करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!