उत्तर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:21 IST2021-04-23T23:21:26+5:302021-04-23T23:21:26+5:30

Uttar Pradesh government is running away from its responsibility: Priyanka Gandhi | उत्तर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है: प्रियंका गांधी

लखनऊ, 23 अप्रैल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश में पार्टी के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बातचीत की और लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा।

इस दौरान, वाद्रा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला और शहर अध्यक्षों से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से इस महामारी में आम जनता के साथ खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों की मदद के लिए आगे आएं और पूरी सावधानी बरतें।

बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी भी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh government is running away from its responsibility: Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे