लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाया, आधी रात से पेट्रोल ढाई रुपये महंगा

By भाषा | Updated: August 20, 2019 05:25 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सोमवार आधी रात से मूल्य संवर्धित कर (वैट) बढ़ाने का फैसला किया है जिससे इनकी कीमत में क्रमश: ढाई रुपये और एक रुपये का इजाफा हो जाएगा।

Open in App

लखनऊ, 19 अगस्तः उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सोमवार आधी रात से मूल्य संवर्धित कर (वैट) बढ़ाने का फैसला किया है जिससे इनकी कीमत में क्रमश: ढाई रुपये और एक रुपये का इजाफा हो जाएगा।

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक पेट्रोल पर वैट में 26.8 फीसद या 16.74 रुपये प्रति लीटर (जो भी ज्यादा हो) की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल के दाम में 17.48 फीसद या नौ रुपये 41 पैसे (जो भी ज्यादा हो) का इजाफा किया गया है। यह आदेश सोमवार आधीरात से प्रभावी है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लखनऊ में अब पेट्रोल 73.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 65.34 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इससे सरकार को हर साल 3000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो