लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: योगी सरकार ने 66 करोड़ खादी के मास्क बनाने का दिया आदेश, तैयार किया कोरोना केयर फंड

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2020 14:16 IST

यूपी में योगी सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए एक हजार करोड़ रुपये का कोरोना केयर फंड तैयार किया है। इस फंड के जरिए सरकार प्रदेश में वेंटिलेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) आदि की व्यवस्था करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने अधिकारियों को दिए आदेश, कहा- चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने की योजना बनाएं।उत्तर प्रदेश से अब तक कोरोना वायरस के कुल 174 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 19 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2 की मृत्यु हो गई है।

लखनऊ: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस घातक वायरस ने अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में हैं, जबकि 86 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उत्तर प्रदेश  में भी कोरोना के कारण स्थिति खराब है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लोगों से अपील की है कि वो मदद के लिए आगे आएं। सीएम योगी ने 66 करोड़ ट्रिपल लेयर वाले स्पेशल मास्क बनाने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन मास्कों का निर्णाम खादी के कपड़े से होगा, जिसे असानी से धोने के बाद दोबारा भी उपयोग किया जा सकता है।

दरअसल, योगी सरकार ने सरकार एक हजार करोड़ रुपये का कोरोना केयर फंड तैयार किया है। सीएम योगी ने कहा, 'हमने राज्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को मजबूत करने के लिए 'यूपी कोविड-केयर फंड' (UP COVID-Care Fund) की स्थापना की है। इससे अधिक परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना में मदद मिलेगी। हम पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट, एन 95 मास्क और वेंटिलेटर के लिए विनिर्माण इकाई शुरू करने का भी लक्ष्य रखते हैं। मैं सभी विधायकों सहित सभी से फंड में योगदान करने की अपील करता हूं।'

मालूम हो, शुक्रवार (3 अप्रैल) को सीएम योगी ने लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर अफसरों संग बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन अगर 15 अप्रैल से खुलता है तो इस दौरान हालात चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। ऐसी स्थिति में जो जहां फंसा होगा, वहां से आने का प्रयास करेगा। इसलिए जरुरी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन किया जाए। 

उन्होंने कहा कि अधिकारी चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने की योजना बनाएं, जिससे कोई दिक्कत या परेशानी पैदा न हो। बता दें कि उत्तर प्रदेश से अब तक कोरोना वायरस के कुल 174 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 19 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2 की मृत्यु हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथसीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया