लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड रोधी टीकों की तीन करोड़ से अधिक खुराक दी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:13 IST

Open in App

लखनऊ, 26 जून उत्तर प्रदेश सरकार ने देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे पहले कोरोना से बचाव के लिये अब तक तीन करोड़ से अधिक लोगों को टीकों की खुराक देने में सफलता पायी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि शनिवार को दोपहर 1:30 बजे के बाद सरकार ने प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक लोगों को टीकों की खुराक देने की उपलब्धि हासिल की ।

उन्होंने कहा कि जनवरी माह से ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान शुरू किया।

सहगल के मुताबिक टीका कवर देने में सफल साबित हुई है और राज्य सरकार ने अब अगस्त माह तक 10 करोड़ लोगों का टीका करण किये जाने का लक्ष्य रखा है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुरू हुए प्रत्येक वर्ग के टीकाकरण अभियान में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक जबदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है और राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में जुटी राज्य सरकार बीमारी से बचाव में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

सहगल ने बताया कि इसके लिये 18 से 44 आयु और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिये 5000 केंद्र बनाए गये हैं जबकि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये 3000 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है