लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में ‘कटौती, कमीशन, भ्रष्टाचार’ की विरासत को ध्वस्त कर किया : नकवी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तर प्रदेश में ‘‘कटौती, कमीशन, भ्रष्टाचार की विरासत’’ तथा ‘‘दंगा और दबंगों की राजनीति’’ को ध्वस्त कर दिया है।

नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने गुंडों के ठिकानों को नष्ट कर आम लोगों की सुरक्षा और मान सम्मान को सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का शासन ‘‘इकबाल, इंसाफ और ईमान’’ का युग है, जहां देश का समावेशी विकास, सुरक्षा और समृद्धि इनकी ‘‘सर्वोच्च’’ प्राथमिकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘वंशवाद ‘‘3बी - बलवाईयों (दंगाइयों), बाहुबलियों और बेइमानों’’ के भाईचारे की रक्षा के लिए लोकतंत्र पर हावी होने की कोशिश कर रहा है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि आदित्यनाथ नीत सरकार ‘‘सम्मान के साथ विकास’’ के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प समाज के सभी वर्गों के समावेशी सशक्तिकरण की गारंटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे