लाइव न्यूज़ :

रोजगार मांगने वालों को लाठियां देती है उत्तर प्रदेश सरकार : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 5, 2021 13:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखनऊ में प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पुलिस के लाठीचार्ज की खबरों को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रोजगार मांगने वालों को यह सरकार लाठियों से पीटती है। गांधी ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वोट मांगने आए तो जनता इसे याद रखे।

राहुल ने इन खबरों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा कि लखनऊ पुलिस ने शनिवार शाम को ‘कैंडललाइट मार्च’ निकाल रहे प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर लाठियां चलाईं। खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारी 2019 में हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मार्च निकाल रहे थे।

कांग्रेस नेता ने घटना का कथित वीडियो साझा करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘रोज़गार मांगने वालों को उत्तर प्रदेश सरकार ने लाठियां दीं। जब भाजपा वोट मांगने आए तो याद रखना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं