लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार ने खत्म किया कोरोना कर्फ्यू

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:55 IST

Open in App

लखनऊ, 20 अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की स्थिति में लगातार सुधार के मद्देनजर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लगाए जाने वाले 'कोरोना

कर्फ्यू' को समाप्त करने का ऐलान किया है।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लगाए जाने वाले कोरोना कर्फ्यू को अब समाप्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को इस आशय का आदेश भेजा जा चुका है।

राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन की समाप्ति के बाद कोरोना कर्फ्यू के रूप में रात में पाबंदियां जारी रखी थीं।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। राज्य में इस वक्त 112 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

प्रदेश में अब तक 16 लाख 87 हजार 48 मरीज इस संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos