लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विधायकों को टैबलेट खरीदने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 15:09 IST

Open in App

लखनऊ, छह फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार ने कागज रहित बजट सत्र के लिए विधानसभा एवं विधानपरिषद के सदस्यों को ‘‘टैबलेट’’ खरीदने के लिए कहा है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया, ‘‘राज्य के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को आईपैड मिलेंगे। प्रत्येक आईपैड की कीमत लगभग 50,000 रूपये होगी, विधायक आईपैड खरीद सकते हैं, उन्हें इसका भुगतान किया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के मंत्रियों ने इस संबंध में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया है और विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों को बजट सत्र से पहले इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दो फरवरी को, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि राज्य मंत्रिमंडल अगली बार एक आनलाइन बैठक आयोजित करेगा जिसके लिए मंत्रियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

योगी ने कहा था, "आधुनिक तकनीक विभिन्न कार्यों को जल्दी और पारदर्शी तरीके से करने में बेहद मददगार है।"

मुख्यमंत्री ने कहा था कि विधान मंडल सत्र से पहले सभी सदस्यों (विधायकों) को भी टैबलेट उपलब्ध कराये जाएं और टैबलेट के प्रभावी प्रयोग के लिए विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाए।

योगी ने कहा था, ''आधुनिक तकनीक विभिन्न कार्यों के शीघ्र एवं पारदर्शी संपादन में अत्यंत सहायक है और राज्य सरकार ई-ऑफिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।''

योगी ने कहा था कि मंत्री परिषद की आगामी बैठक को ई-कैबिनेट माध्यम से सम्पन्न कराने के लिए मंत्रियों को गहन प्रशिक्षण मुहैया कराया जाए। ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू हो जाने से मंत्री परिषद की कार्यवाही ‘कागज रहित’ हो जाएगी और इससे ई-गवर्नेन्स और ई-ऑफिस की व्यवस्था और प्रभावी हो सकेगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार ने ई-कैबिनेट व्यवस्था के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतिकरण दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया