लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in UP: उत्तर प्रदेश के ये 10 जिले हुए कोरोना वायरस मुक्त, राज्य में अब तक 1294 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 22, 2020 16:55 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 10 जिलों को कोरोनामुक्त घोषित कर दिया है, जहां अब कोविड-19 का एक भी एक्टिव केस नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल चुका है।इनमें से 10 जिलों में अब एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं हैं।उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 1294 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस के कहर पूरे देश में लगातार बढ़ता जा है, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर आई है और राज्य के 10 जिलें कोरोना वायरसमुक्त हो गए हैं। बता दें कि अब तक उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण फैल चुका है, लेकिन इनमें से 10 जिलों में अब एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव  (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया, " उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में अब एक भी कोरोना के एक्टिव मरीज नहीं है।" उन्होंने बताया, "पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, शाहजहांपुर, महराजगंज, बाराबंकी, हरदोई और कौशाम्बी जिलों के सभी मरीज अब ठीक हो चुके हैं।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में अब तक कोरोना वायरस के 1294 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 20 लोगों की मौत हो गई है और 140 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। हालांकि ठीक हुए मरीजों को अभी घरों में आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस से 19984 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 640 लोगों की मौत हो गई है और 3870 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और कोरोना के 15474 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों