लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार का कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रूपये देने का ऐलान

By भाषा | Updated: May 31, 2021 01:42 IST

Open in App

लखनऊ, 30 मई पत्रकारों को प्रोत्साहित करने और उनके अथक एवं असमानांतर योगदान को सम्मानित करने के प्रयास के तहत उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले खबरनवीसों के परिवारों के लिए 10 लाख रूपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।

‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के मौके पर आदित्यनाथ न कहा, ‘‘ आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक हिंदी पत्रकारिता का सामाजिक जनजागरण एवं राष्ट्र निर्माण में अप्रत्याशित योगदान रहा है। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों को सभी सहायता प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है और वह उन्हें प्रोत्साहित करती रहेगी।

पत्रकारों के प्रयासों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘ ऐसे चुनौतीपूर्ण और कठिन दौर के दौरान सभी पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों ने प्रासंगिक और प्रामाणिक सूचनाएं हमतक लाने में अपनी जान जोखिम में डाली। उन्होंने 24 घंटे काम किया जो प्रशंसनीय है।’’

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान देशभर में कई पत्रकार संक्रमित हो गये और अपनी जान गंवा बैठे,ऐसे में उनका परिवार असहाय हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!