लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के गजल होटल पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, इलाके में पुलिस फोर्स तैनात

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2020 10:47 IST

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी से जुड़ी एक और संपत्ति पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। गाजीपुर में उनके बेटों के नाम वाले होटल गजल को रविवार को प्रशासन ने ढहा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी के गाजीपुर में होटल गजल को गिराया गयाकानूनी लड़ाई के बाद गिराया गया होटल गजल, इस दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। रविवार सुबह उनकी पत्नी और बेटों के होटल गजल पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इसके लिए तैयारी शनिवार रात ही शुरू कर दी गई थी और होटल के बाहर दुकानों को खाली करने का काम चलता रहा। 

सुबह करीब 7 बजे इसे एसपी सिटी और एडीएम के नेतृत्व में इसे गिरा दिया गया। इस दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी। साथ ही लोगों की भीड़ भी होटल का ध्वस्तीकरण देखने के लिए जुट गई थी।    

कानूनी लड़ाई के बाद गिराया गया होटल गजल

गजल होटल को ढहाने से पहले लंबी कानूनी लड़ाई भी चली। जिलाधिकारी के अध्यक्षता में नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड विनियमित क्षेत्र गाजीपुर ने शनिवार की शाम गजल होटल के मालिक अब्बास अंसारी व उमर अंसारी की अपील खारिज कर दी थी। दोनों मुख्तार अंसारी के बेटे हैं और इनके नाम से ये होटल था।  

इस सुनवाई के बाद 15 पेज के फैसले में एसडीएम सदर/विनियमित क्षेत्र अधिकारी के ध्वस्तीकरण के फैसले को सही मानते हुए अग्रिम कार्रवाई का आदेश दिया गया। शहर के महुआबाग में स्थित मुख्तार अंसारी के होटल गजल पर कार्रवाई से पहले आज सुबह इलाके में बैरीकेडिंग करते हुए वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। 

गौरतलब है कि बीते 25 जून को सदर एसडीएम प्रभास कुमार ने गजल होटल के जमीन की पैमाइश कराई थी। इसमें कई अनियमितता मिली थी। साथ ही होटल के नक्शे को भी एसडीएम ने निरस्त कर दिया था। गजल होटल के अवैध निर्माण और रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े पर भी मुख्तार अंसारी की पत्नी और दोनों बेटों सहित 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशगाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह