लाइव न्यूज़ :

केंद्र के आर्थिक पैकेज को लेकर बोले सोएम योगी- उत्तर प्रदेश को मिला सबसे ज्यादा लाभ

By भाषा | Updated: May 31, 2020 17:06 IST

केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि इसका सबसे ज्यादा लाभ उनके राज्य को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी ने केन्द्र की जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नमामि गंगे समेत तमाम योजनाओं का जिक्र किया। योगी ने दावा किया कि देश में पहली बार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना संकट के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का सबसे ज्यादा लाभ उनके राज्य को मिला है और राज्य सरकार लॉकडाउन के कारण हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिये जनता पर कोई नया कर नहीं लगाएगी। योगी ने यहां ऑनलाइन माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित गरीब कल्याण पैकेज तथा अन्य राहतों का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश को मिला है। उसी का नतीजा है कि हम अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सके हैं। 

उन्होंने कहा, “चार चरणों के लॉकडाउन के बाद सोमवार से अनलॉक की कार्रवाई शुरू होगी। निरुद्ध क्षेत्रों को नियंत्रित करते हुए शेष क्षेत्रों में अधिकतम कार्यों को छूट देने की तैयारी हो रही है। हमारी आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और पिछले माह की तुलना में इस माह भी हमें अच्छा राजस्व मिल रहा है। हम जनता पर कोई अलग से कर लगाने के बजाय उसे अधिक से अधिक राहत देने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि आज दोपहर दो बजे उनकी सरकार दिशा-निर्देश जारी करने जा रही है। 

योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में अधिकतर विकास योजनाएं शुरू हो चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि 'जान भी और जहान भी' दोनों के साथ लेकर चलेंगे। हम कोरोना की कड़ी तोड़कर आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।” धार्मिक स्थलों को खोलने से अधिक लोगों के बाहर निकलने पर कोरोना विस्फोट होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ''अधिक लोगों के एकत्र होने को हर हाल में रोकना है। कोई बड़े आयोजन नहीं होंगे। मेरा विश्वास है कि अब हर व्यक्ति इसके लिये तैयार हो चुका है कि इस वायरस के साथ जीना है।'' 

मुख्यमंत्री ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले सफल वर्ष पर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट को बधाई देते हुए कहा कि पहले जो मुद्दे केवल नारों तक सीमित हुआ करते थे, उन्हें हकीकत में बदलने का काम मोदी ने किया है। योगी ने केन्द्र की जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नमामि गंगे समेत तमाम योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि देश में पहली बार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सदियों से नारी गरिमा पर चोट करने वाली तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त किया। देश की सम्प्रभुता के लिए चुनौती बनी अनुच्छेद 370 को हटाकर एक सरकार की ऐतिहासिक गलती को ठीक किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से 30 लाख प्रवासी श्रमिक और कामगार आये। सभी मानते थे कि इनके कारण अव्यवस्था फैलेगी, लेकिन हमने माना कि वे हमारी ताकत हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?