लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश को मिली कोरोना वायरस टीके की 10.75 लाख खुराक, 311 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:50 IST

Open in App

लखनऊ, 14 जनवरी उत्तर प्रदेश को कोरोना वायरस के टीके की 10.75 लाख खुराक प्राप्त हुई हैं और राज्य के सभी 75 जिलों के 311 केंद्रों पर टीकाकरण के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि आगामी 16 जनवरी को राज्य के सभी 75 जिलों के 311 स्थानों पर कोरोना वायरस टीकाकरण का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूर्वाह्न नौ बजे शुरू करके शाम पांच बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को कोरोना वायरस के टीके की 10.75 लाख खुराक प्राप्त हुई हैं जिन्हें सभी जिलों में भेजा गया है।

प्रसाद ने बताया कि लोगों को उनकी बारी आने पर टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘‘स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों तथा हम लोगों से ज्यादा संपर्क में आने वाले लोगों को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

भारत अधिक खबरें

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है