लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : लाउडस्पीकर से अजान देने को लेकर इमाम समेत चार लोगों पर हमला, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 18, 2021 00:36 IST

Open in App

बस्ती (उप्र), 17 अक्टूबर बस्ती जिले में रविवार की शाम एक व्यक्ति ने लाउडस्पीकर पर अजान देने को लेकर मस्जिद के इमाम समेत चार लोगों पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कलवारी थाना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह ने बताया कि गांव के प्रधान शैलेंद्र यादव से उन्हें शिकायत मिली कि गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हुई। सीओ ने बताया कि वहां पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि व्यक्ति ने लाउडस्पीकर से अजान का विरोध किया और अजान के लिए जा रहे इमाम के साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि जब अन्य लोगों ने इमाम को बचाने का प्रयास किया तो व्यक्ति ने उन लोगों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने बताया कि घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और गांव में तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह