लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की झुलस कर मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 17:16 IST

Open in App

भदोही (उप्र) चार नवंबर उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की झुलसने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आग लगने की घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई जिसमे तीन लोगों की मौके पर और एक की वाराणसी में ट्रामा सेंटर में अस्पताल में इलाज के दौरान जलने से मौत हुई है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की गोपीगंज थाना के चुड़िहारी मुहाल में असलम अली (75) अपनी पत्नी शकीला बेगम (70) और दो पौत्रियों तास्किया (12) तथा अलवीरा (10) के साथ मकान की तीसरी मंज़िल पर सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे तीसरी मंज़िल पर आग की तेज़ लपटे निकलता देख लोगों के शोर पर घर में निचली मंजिल में रहने वाले इसी परिवार के सदस्यों ने ऊपर जाने का प्रयास किया पर भीषण आग के कारण कोई ऊपर नहीं जा सका।

कुमार के मुताबिक बेहद संकरी गली में स्थित मकान के पास दमकल नहीं पहुंचता देख पड़ोस के लोगों ने आग बुझाई जिसमे काफी वक़्त लगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया की असलम ,शकीला ,तास्किया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अलवीरा को यहां से वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां दोपहर बाद उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक इस तीन मंज़िला मकान में इसी परिवार के लगभग 30 लोग रहते है जिसमे से असलम उनकी पत्नी शकीला तीसरी मंज़िल पर रहते है और घटना के वक़्त उनकी दो पोतियां भी उन्ही के साथ सो रही थीं।

उन्होंने बताया चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं