लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : दारोगा से मारपीट करने के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2021 14:54 IST

Open in App

लखनऊ, तीन दिसंबर लखनऊ में निरालानगर पुलिस चौकी के पास पीलीभीत से आए एक दारोगा से अभद्रता तथा मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने 'भाषा' को बताया कि पीलीभीत में तैनात दारोगा विनोद कुमार बृहस्पतिवार को सरकारी काम से लखनऊ आये थे। वह जब रात को वापस लौट रहे थे तभी निरालानगर पुलिस चौकी के पास एक होटल में विवाह समारोह का आयोजन हो रहा था और वहां भीड़ होने के कारण शादी में शामिल होने आये लोगों की कार से उनकी कार टकरा गयी। इस बात पर नाराज लोगों ने दारोगा की पिटाई की और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना का लोगों ने वीडियो बना लिया और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आयी और दारोगा की शिकायत पर हसनगंज पुलिस थाना में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आयुक्त ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में प्रवेंद्र माथुर, प्रियांक माथुर, प्रांजुल माथुर और आशीष शुक्ला शामिल हैं। इसके अलावा दो अज्ञात लोगों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह