लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पंचतत्व में विलीन, Coronavirus के कारण चाहने वाले अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच सके

By भाषा | Updated: March 28, 2020 21:07 IST

शुक्रवार शाम को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन के बाद बेनी का पार्थिव शरीर गोमती नगर आवास से रात में ही बाराबंकी स्थित कंपनी बाग आवास पर लाया गया। बाराबंकी से भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत समेत अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देपार्थिव शरीर लखनऊ—फैजाबाद राजमार्ग पर उनके द्वारा स्थापित मोहनलाल डिग्री कालेज ले जाया गया यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। लॉकडाउन (बंद) और सामाजिक मेलजोल से दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) की बंदिश के कारण बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और उनके चाहने वाले उन्हें अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच सके।

बाराबंकीः पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का शनिवार को बाराबंकी स्थित मोहनलाल डिग्री कालेज में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र राकेश वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

शुक्रवार शाम को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन के बाद बेनी का पार्थिव शरीर गोमती नगर आवास से रात में ही बाराबंकी स्थित कंपनी बाग आवास पर लाया गया। बाराबंकी से भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत समेत अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर लखनऊ—फैजाबाद राजमार्ग पर उनके द्वारा स्थापित मोहनलाल डिग्री कालेज ले जाया गया यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये घोषित लॉकडाउन (बंद) और सामाजिक मेलजोल से दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) की बंदिश के कारण बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और उनके चाहने वाले उन्हें अंतिम विदाई देने नहीं पहुंच सके। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तमाम लोगों को बैरियर पर रोका।

कालेज परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए गोले बनाये गए, जहां लगभग 300 लोग जमा हुए। सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास सहयोगी व चार बार सांसद और कई दफा विधायक रहे वर्मा वर्ष 1996 से 1998 तक केन्द्र की एच डी देवेगौड़ा सरकार में संचार मंत्री और 2011 से 2014 तक कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में इस्पात मंत्री भी रहे। इसके अलावा वह प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री भी रहे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएचडी देवगौड़ादिल्लीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया