लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : कक्षा में डांस करते हुए वीडियो वायरल होने पर पांच शिक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: September 27, 2021 00:25 IST

Open in App

आगरा, 26 सितंबर जिले के एक स्कूल की कक्षा में डांस करते हुए वीडियो वायरल होने पर उसमें दिख रहे प्राथमिक स्कूल के पांच शिक्षकों को ‘अनैतिक व्यवहार’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने रविवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त इन शिक्षकों को शनिवार को निलंबित किया गया।

खाली कक्षा में डांस करते हुए शिक्षकों का यह वीडियो बृहस्पतिवार को ऑनलाइन दिखा। इसके बाद आगरा के बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रजराज सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अछनेरा के सधन स्थित प्राथमिक विद्यालय के सभी पांच सहायक शिक्षकों और प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चार शिक्षकों ने जवाब दिया है, लेकिन एक ने नहीं दिया है।’’

उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने के कारण पांचों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?