लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के मौन धरने के खिलाफ FIR, प्रियंका भी हुई थीं शामिल, कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

By अभिषेक पारीक | Updated: July 17, 2021 15:21 IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार को कांग्रेस ने मौन धरना दिया था। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस धरने में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार को कांग्रेस ने मौन धरना दिया था। लखनऊ के हजरतगंज थाने में धरने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। धरने में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा था।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार को कांग्रेस ने मौन धरना दिया था। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस धरने में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थीं। एफआईआर उत्तर प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित करीब 600 अज्ञात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई है। हालांकि इस एफआईआर में प्रियंका गांधी का नाम नहीं लिखा गया है। यह धरना उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया गया था। 

लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि अजय कुमार लल्लू, वेद प्रकाश त्रिपाठी और दिलप्रीत सिंह सहित कांग्रेस के करीब 600 कार्यकर्ता अटल चौक के नजदीक स्थित जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के निकट पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सांकेतिक रूप से मौन होकर प्रतिमा के पास बैठ गए। इसके लिए न किसी को सूचना दी गई और न ही अनुमति ली गई। 

साथ ही एफआईआर में कहा गया है कि करीब डेढ घंटे तक कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां पर मौजूद रहे। उन्होंने निषिद्ध जगह पर धरना प्रदर्शन किया और इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया। साथ ही एफआईआर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। जिसमें लिखा गया है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जालियां और दीवारें तोड़ दीं। 

जमकर बरसीं थीं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थीं। पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा था। प्रियंका ने योगी सरकार पर राज्य में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है, यही वजह है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शाबाशी और प्रमाण पत्र दे रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा