लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : ‘फादर्स डे’ पर पिता की पीट-पीट कर हत्या

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:47 IST

Open in App

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 20 जून ज़िले में फादर्स डे के दिन रविवार को संपत्ति तथा पैसे के बंटवारे को लेकर दो बेटों ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर पिता की दिन-दहाड़े पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंझनपुर नगर पालिका परिषद के गांधीनगर वार्ड निवासी, रेलवे के पूर्व कर्मचारी बैजनाथ पाल (62) की उसके दो बेटों और बहुओं ने मिलकर लोहे के सब्बल से वार कर हत्या कर दी। पाल दो साल पहले ही सेवानिवृतत हुआ था और उसके परिवार में तीन बेटे, एक अविवाहित बेटी और बहुएं हैं। पाल पत्नी छोटे बेटे-बहू और बेटी के साथ अपने पुराने मकान में रहता था जबकि उसके बाकी दोनों बेटा बहु दूसरे मकान में रहते थे। आज पाल के बड़े व मझले बेटे-बहू, बड़े बेटे के साला और बेटे ने मिलकर पैसे के बंटवारे को लेकर पाल की लोहे के सब्बल व डंडों से जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा क़ि अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया