लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : कृषि क़ानूनों के विरोध में किसानों ने सड़क जाम किया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:42 IST

Open in App

बांदा/फतेहपुर (उप्र), 30 नवंबर केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बांदा और फतेहपुर जिले में किसानों ने सोमवार को भी सड़क जामकर प्रदर्शन किया।

बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में बुंदेलखंड़ किसान यूनियन की अगुवाई में किसानों ने कृषि मंडी के पास सड़क जामकर प्रदर्शन किया।

बुंदेलखंड़ किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बुंदेलखंड़ के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तिथियों में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं और कानून वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखेंगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आज बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में कृषि मंडी के सामने झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग जामकर प्रदर्शन किया गया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान पुलिस से उनकी नोक-झोंक भी हुई है।"

इसी प्रकार फतेहपुर से मिली जानकारी के अनुसार, बिंदकी कस्बे में किसान नेता रामसहाय पटेल के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग पर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

बिंदकी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया, "किसानों ने फरीदपुर गांव के पास बांदा-कानपुर मार्ग में जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया था, जिन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया।"

उन्होंने बताया, ‘‘किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा है, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!