उत्तरप्रदेश जाली नोट रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:13 IST2019-12-05T06:13:20+5:302019-12-05T06:13:20+5:30
अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जाली नोट पहुंचाते थे।

उत्तरप्रदेश जाली नोट रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Highlightsबुधवार को तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ ही जाली नोट रैकेट का भंडाफोड़ करने और 59,000 रूपये मूल्य के जाली नोट जब्त करने का दावा किया।अभिषेक यादव ने बताया कि ये फर्जी नोट 2000, 500 और 100 रूपये के हैं।
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के महमूदनगर इलाके में पुलिस ने बुधवार को तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ ही जाली नोट रैकेट का भंडाफोड़ करने और 59,000 रूपये मूल्य के जाली नोट जब्त करने का दावा किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ये फर्जी नोट 2000, 500 और 100 रूपये के हैं। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महमूदनगर में एक घर पर छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जाली नोट के साथ ही प्रिंटर स्कैनर भी जब्त किया। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जाली नोट पहुंचाते थे।